(India)
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नेताओं और स्टार प्रचारकों के दौरे जारी है। आज पीएम मोदी चुनावी प्रचार को लेकर टोंक के उनियारा में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विजय शंखनाद सभा में शिरकत की। मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा राजस्थान की एकता सबसे बड़ी कुंजी है। हर तरफ फिर से मोदी सरकार की गूंज है। देश के विकास के लिए स्थायी सरकार जरूरी है। पीएम ने कहा आपके वोट के कारण देश आज मजबूत है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस होती तो वन रैंक, वन पेंशन नहीं मिलती |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।