(India)
नैनीताल में मंगलवार को नैना देवी व्यापार मंडल की ओर से बोट हाउस क्लब में प्रेस वार्ता की गई | जिसमें पर्यटन सीज़न संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनित टंडन ने कहा कि बुधवार को ज़िलाधिकारी कार्यालय में पर्यटक सीजन को लेकर बैठक की जानी है। लेकिन बैठक में हर बार सिर्फ़ पार्किंग को लेकर ही बात की जाती है। जिससे बैठक का कोई लाभ नहीं होता। उनकी ओर से पर्यटक सीजन को देखते हुए हुए ट्रैफ़िक मैनेजमेंट रुट प्लान तैयार किया गया है।जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि पर्यटन सीज़न नज़दीक है और मॉल रोड व अन्य जगहों में अभी भी खुदाई चल रही है | जिससे आने वाले समय में पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर में 27 ई-रिक्शा चलाने की योजना बनायी जा रही है, जबकि शहर में इतने ई-रिक्शा की आवश्यकता नहीं है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।