EVM-VVPAT पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रखा
(India) जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने 100 फीसदी ईवीएम-वीवीपैट वेरिफिकेशन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से कुछ स्पष्टीकरण मांगा और फिर इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया | VVPAT सत्यापन मामले में आज सुनवाई 40 मिनट तक चली | जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता हम कुछ निश्चित स्पष्टीकरण चाहते हैं। हमारे कुछ सवाल थे जिनके जवाब चुनाव आयोग से प्राप्त हुए हैं, और साथ ही साथ फैसला सुरक्षित रखा जा रहा है | चुनाव आयोग (ECI) ने अदालत को बताया कि ईवीएम में माइक्रोकंट्रोलर की फ्लैश मेमोरी को दोबारा प्रोग्राम नहीं किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती और वीवीपैट पर्चियों की पूरी गिनती व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। कुछ इस प्रकार भाव चुनाव आयोग ने रखा था|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।