(India)
देहरादून में आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की, आपको बता दे कि बैठक में सभी अधिकारियों को यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं | साथ ही अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सा और जरूरी स्टाफ की तैनाती के साथ-साथ घोड़े-खच्चरों को होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं | चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को चारधाम सहित यात्रा मार्गों पर बिजली, पेयजल एवं सड़क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।