पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं
(India) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं, ममता बनर्जी बर्धमान के दुर्गापुर में चुनाव प्रचार करने गयी थीं | ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार कीर्ति आजाद के लिए प्रचार कर रही हैं | वर्धमान लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के बीच मुकाबला | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी कार से उतरकर हेलीकॉप्टर में चढ़ रही थीं, तभी अचानक हेलीकॉप्टर के गेट पर उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उन्हें चोट भी लगी है,इससे पहले ममता बनर्जी 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।