एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज हुई
(India)
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज हुई है। एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद और JDS उम्मीदवार हैं। यह केस उनकी महिला बावर्ची की शिकायत पर होलेनरसीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने 27 अप्रैल को SIT जांच के आदेश दिए। सूचना अनुसार, प्रज्वल रेवन्ना शनिवार सुबह जर्मनी चले गए। कर्नाटक के पूर्व CM और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर प्रज्वल दूसरे देश भाग गए हैं, तो कर्नाटक सरकार की गठित की गई SIT उन्हें वापस लाएगी। इस मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।