उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया
(India) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिषदीय परीक्षा-2024 के तहत इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा। जोकि विगत वर्ष की तुलना में अधिक रहा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। जिसमे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही छात्राओ ने फिर मारी बाजी। अगर 10वी कक्षा में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज किया। वहीं इंटरमीडिएट में प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और हल्द्वानी की कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम दर्ज किया। हाई स्कूल में प्रियांशी रावत गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा ने 500 से 500 अंक प्राप्त कर 100% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त विशेषता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।