(India)
विदेशी कॉल को इंटरनेट के माध्यम से भारतीय नंबरों पर डाइवर्ट कराने वाली कंपनी का एसटीएफ उत्तराखंड ने भांडाफोड किया है। दरअसल मामले में कुछ समय पूर्व बांदा कारागार वरिष्ट जेल अधीक्षक वीरेश राज को देहरादून के लैंडलाइन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। क्योंकि इसकी लोकेशन देहरादून पाई गई इस पर एसटीएफ उत्तराखंड ने इस पर इन्वेस्टिगेशन की। जिसमें जानकारी मिली कि स्पेक्ट्रम इन्फो वेब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के ने यह सब ऑपरेट हो रहा है। ऐसे में कुछ समय बाद ही इसके मालिक अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अनुराग गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि करीब 500 नंबर इसके द्वारा विदेश से लिए गए हैं, जिन्हें वह इंटरनेट के माध्यम से भारतीय मोबाइल नंबरों पर डाइवर्ट कराता था। इसके साथ ही एसटीएफ ने मौके पर छापा मारा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।