(India)
शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर और कांग्रेस के भूषण पाटिल ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया | बता दे कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम से जबकि पाटिल को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है | इस दौरान उनके साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे | मीडिया से रूबरू होते हुए ठाकरे ने नामांकन दाखिल करने के दौरान उमड़ी भीड़ का हवाला दिया और कहा, जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमें महाराष्ट्र के लोगों का समर्थन प्राप्त है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।