(India)
कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की 1994 में जो OBC आरक्षण दिया गया था, उसे पीएम नरेन्द्र मोदी सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने धर्म को आधार नहीं बनाया था। आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के मद्देनजर हमने आरक्षण दिया गया था। 1994 के बाद कर्नाटक में भाजपा के 4 मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं 10 साल तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेय 6 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं और ये मुद्दा 30 साल के बाद उठा है। केंद्र की जो OBC सूची है उसमें कुछ मुसलमान जातियों को भी शामिल किया गया है और आज प्रधानमंत्री खुद उसका श्रेय ले रहे हैं। 19 अप्रैल से प्रधानमंत्री के पास एक ही मुद्दा है। क्योंकि वे जानते हैं कि 'दक्षिण भारत में साफ-उत्तर भारत में हाफ' झूठ का जवाब वोट से ही मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।