लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर
(India) लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। वे दोनों राज्यों में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी सुबह 10:15 बजे ओडिशा के बहरमपुर में रैली करेंगे। इसके बाद वे 12:45 बजे नबरंगपुर में जनसभा करेंगे। मोदी की आज की तीसरी रैली आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में दोपहर 3:30 बजे और चौथी रैली अनकापल्ली में शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी। आंध्र प्रदेश मोदी की दोनों रैलियों को NDA ने प्रजागलम यानि लोगों की आवाज नाम दिया है। इन रैलियों में NDA के सहयोगी दल TDP के चीफ चंद्रबाबू नायडू भी मोदी के साथ प्रचार करेंगे।आंध्र प्रदेश में 13 मई को होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की यह दो बैठकें 'प्रजागलम' हो रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।