केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा उप-क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डाला
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद के नारणपुरा उप-क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डाला | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहसपत्नी वोट डालने पहुंचे | बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदान जारी है | सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा पहले ही जीत चुकी है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।