(India)
राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के सभी बड़े नेता दूसरे राज्यों में चुनावी मोर्चा संभाल हुए है | राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी हिमाचल प्रदेश में शिमला में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को करेंगी संबोधित | भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के समर्थन में सम्मेलन सतीवाला मंडल नाहर सिरमौर में होगा कार्यक्रम, चुनाव प्रचार के दौरान वह शिमला से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगी | इधर, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा में मोर्चा संभाले हुए हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।