लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की रायबरेली जिले में होगी नुक्कड़ सभाएं
(India) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनीं राहुल की राजनीतिक सारथी, लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा के 16 गांवों में चुनाव प्रचार करेंगी। वे थुलवासा में नुक्कड़ सभा करेंगी, इसके बाद महाराजगंज में नुक्कड़ सभा में मौजूद रहेंगी। उनका कुडी सागर रोड पर सम्मान किया जाएगा। साथ ही दोपहर में हल्लौर में नुक्कड़ सभा में प्रत्याशी का प्रचार करेंगी।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी यहां सारथी की भूमिका में नजर आ रही हैं | बुधवार से उनका चुनाव प्रचार अभियान रायबरेली में शुरू हो रहा है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।