(India)
राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को राजधानी दिल्ली में पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की| राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को शॉल ओढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन भी किया। राज्यपाल ने भी आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व उपप्रधानमंत्री से राज्यपाल कलराज मिश्र की यह शिष्टाचार मुलाकात थी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।