बीएसपी के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर मायावती के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा
(India) बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बीएसपी के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को पार्टी के सभी अहम पदों से हटा दिया था | भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन दो दिन पहले भतीजे आकाश आनंद से यह पद छीन लिया गया | भतीजे आकाश आनंद को पार्टी द्वारा पद वापस लेने के बाद आकाश आनंद ने पहली प्रतिक्रिया दी है | बीएसपी के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर मायावती के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा, आप संपूर्ण बहुजन समाज के लिए आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपकी पूजा करते हैं, साथ ही साथ आपका बहुजन समाज में गौरव मानते है । यह आपके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज हमारे समाज को ऐसी राजनीतिक ताकत मिली है जिसमें बूते बहुजन समाज सम्मान के साथ जीना सीखता है। आप हमारे सर्वमान्य नेता और बहुजन समाज की मान सम्मान हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।