कविता कल्वाकुन्तला ने शराब नीति घोटाले में ED और CBI के केस में जमानत के लिए दिल्ली HC में अपील की
(India) भारत राष्ट्र समिति नेता के कविता ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED और CBI के केस में जमानत के लिए दिल्ली HC में अपील की है। मामले की सुनवाई आज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच करेगी। उनके वकील मोहित राव और दीपक नागर कोर्ट में उनका पक्ष रखेंगे। हालांकि 6 मई को ट्रायल कोर्ट (राऊज एवेन्यू) ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा था कि उन्हें राहत देने के लिए यह सही समय नहीं है। याचिका में कविता ने कहा है कि वे दो बच्चों की मां है, उनमें से एक नाबालिग है, जो उनकी गिरफ्तारी के कारण फिलहाल सदमे में है और डॉक्टरों की देखरेख में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।