(India)
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उनका पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।