(India)
सीएम भजनलाल आज दोपहर पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे। वे शाम को प्रत्याशी डॉ. रथिन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में प्रवासी सम्मेलन में शिरकत करेंगे और जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट का अभिनन्दन समारोह व लोकसभा कोलकाता उत्तर में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित कर राजस्थानी उद्यमियों से संवाद के बाद जयपुर रवाना होंगे। राजस्थान में वोटिंग के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने दौरे के पहले दिन श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।