मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में बहस
(India) शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI की तरफ से दर्ज कराए गए आरोपों को तय करने के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में पिछली सुनवाई 7 मई को हुई थी, जिसमें सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज यानी 15 मई तक बढ़ा दी गई थी, जबकि ED की तरफ से दाखिल किए गए केस में हिरासत 21 मई तक बढ़ाई गई। वहीं, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिकाओं को सुनवाई हुई। इस मामले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।