मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता उत्तर में राजस्थानी प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित किया
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत कोलकाता उत्तर में राजस्थानी प्रवासी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में मिल रहे अपार समर्थन से हम यहां भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतकर 4 जून को 400 पार का लक्ष्य भी पूरा करेंगे साथ ही केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार अवश्य बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की धरती का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है। स्वामी विवेकानन्द, रविन्द्र नाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने कार्या से इस धरती का गौरव बढ़ाया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तुष्टिकरण के खिलाफ देश की पहली केबिनेट से इस्तीफा दिया और राष्ट्रवादी जनसंघ की स्थापना की। शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले की सरकार में आप सभी ने देश की स्थिति देखी थी। लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में परिवर्तन आया है, अब तक
जो कार्य हुए है उनसे भी बड़े-बड़े कार्य आगे होंगे। उन्होंने कहा कि भारत का आर्थिक विकास जिस गति से आगे बढ़ रहा है, निश्चित ही अगले 2 वर्षों में विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।