राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अमेठी में लोकसभा चुनाव को लेकर कमान संभाले हुए
(India) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अमेठी में लोकसभा चुनाव को लेकर कमान संभाले हुए है। आज उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया। गहलोत ने कहा, "यह एकतरफा चुनाव है। यहां के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि उन्हें यहां कांग्रेस को जिताना है। किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 वर्षों से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में यहां काम कर रहे हैं। गहलोत ने दावा किया, स्मृति ईरानी यहां से जीतीं लेकिन पिछले 5 वर्षों में कभी अमेठी नहीं गईं। अमेठी में 20 मई को मतदान होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।