(India)
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया हैं | इस मामले की अब तक जांच कर रही उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला ही एसआईटी की अगुवाई करेंगी | एसआईटी में अंजिथा के अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं | इनमें सिविल लाइन थाने के एसएचओ भी हैं, जहां केस दर्ज हैं | एसआईटी की टीम समय-समय पर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देगी.बता दें कि एसआईटी इस मामले में हर लिंक को जोड़ने की कोशिश करेगी. सबसे पहले पुलिस विभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में हैं | पुलिस को उम्मीद है कि इससे उसे लीड मिल सकती है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।