आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
(India) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली में हंगामा हो गया | उत्तर प्रदेश पुलिस चुनावी रैली में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम नजर आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा | कार्यकर्ताओं ने जनसभा में जमकर हंगामा किया | समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सरायमीर में थी | हालांकि, माहौल शांत होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।