हरियाणा के चरखी दादरी में आज राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
(India) हरियाणा के चरखी दादरी में आज राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां पहुंचेगे। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए वे वोट की अपील करेंगे। बता दें कि लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ में भाजपा ने भी 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा रखी है। यहां से कांग्रेस के राव दान सिंह व भाजपा के चौधरी धर्मबीर सिंह के बीच मुकाबला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।