राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया
(India) राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया,समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कहा कि वह 13 मई को सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास गई थीं। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पीएम बिभव कुमार ने मेरा पैर पकड़ा और मुझे घसीटा | सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई मारपीट की पूरी कहानी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश को बताई गई। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने उन पर हमला किया, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे। परन्तु इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे। यह पहली बार है जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मौखिक रूप से इस घटना के बारे में बताया है। इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केवल एफआईआर दर्ज कराते समय पुलिस को इसकी जानकारी अवगत कराई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।