कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
(India) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का पंजाब का दौरे पर | कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे | बता दें कि आनंदपुर साहिब पंजाब का महत्वरपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह संसदीय क्षेत्र परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पर पहली बार 2009 में लोकसभा के लिए लोगों ने मतदान किया। यह क्षेत्र रूपनगर ज़िले का हिस्सा है। इस इलाके से पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा बंटती है। आनन्दपुर साहिब की स्थापना सिखों के नवें गुरू गुरु तेग बहादुर सिंह ने 1665 में की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।