उत्तराखंड की चारधाम यात्रा यहां की आर्थिकी के लिहाज से बेहद खास मानी जाती
(India) उत्तराखंड की चार धाम यात्रा यहां की आर्थिकी के लिहाज से बड़ी खास मानी जाती है | क्योंकि हर साल यात्रा में सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है | जिसमे सरकार के कई विभाग शामिल हैं | इस साल दो हफ्ते की यात्रा के दौरान अब तक परिवहन विभाग को सवा करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. जबकि अभी 5 महीने से ज्यादा की यात्रा होनी है | ऐसे में इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी होना लाजमी है | उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सही मायनों में राज्य की आर्थिकी का सबसे बड़ा जरिया है | हर साल प्रदेश को चार धाम यात्रा से करोड़ों रुपए का मुनाफा होता है | जिसमें सरकार के कई विभाग और स्थानीय व्यापारी शामिल है | अकेले परिवहन विभाग की बात की जाए तो चार धाम यात्रा में हर साल परिवहन विभाग को ग्रीन कार्ड और अन्य सोर्स के माध्यम से करोड़ों रुपए की आमदनी होती है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।