गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे
(India) गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इनमें कुशीनगर, बलिया और वाराणसी सीटें हैं। शाह दोपहर 12:30 बजे कुशीनगर में जनसभा करेंगे। फिर दोपहर 2 बजे बलिया के बेल्थरा रोड में और शाम 4 बजे वाराणसी में चंदौली लोकसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे।
CM योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इनमें घोसी, बलिया, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी की लोकसभा सीटें शामिल हैं। योगी वाराणसी में अधिवक्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।