प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे
(India) लोकसभा चुनाव के रण में अगले चरण के लिए प्रचार जारी है। आज PM मोदी झारखंड के दुमका में जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करेंगे। उनकी दोपहर में बारासात में पब्लिक मीटिंग है। इसके बाद शाम को जादवपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम कोलकाता पहुंचेंगे। जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। 6 बजे से कोलकाता में रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।