(India)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनिताल में सोमवार को राजभवन में अहम बैठक ली | इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारियों से अलग-अलग बैठक करके मण्डल और जिले की जानकारियां ली। राज्यपाल ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से बैठक कर मण्डल से संबंधित जानकारी लेकर मण्डल में वनों में लगी आग की घटनाओं और उन पर की गई कार्र्वाई की जानकारी ली। राज्यपाल ने हल्द्वानी में सुनियोजित विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और आगामी कार्ययोजना के बारे में आयुक्त से जानकारी ली तो वहीं डीएफओ चंद्रशेखर जोशी से वन विभाग के कार्यो और आग की घटनाओं को रोकने के लिए किए गए काम की जानकारी ली |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।