(India)
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी जाएंगे। यहां वह स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए शिला स्मारक पर ध्यान लगाएंगे। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार 30 मई को शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा | विवेकानन्द रॉक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित एक स्मारक है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह तट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर समुद्र में दो चट्टानों के ऊपर बना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।