(India)
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर बुधवार (29 मई) को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने किसान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। । इस अवसर पर राज्य सभा सांसद, श्री जयंत चौधरी व अन्य गणमान्य जन भी 'किसान घाट' पर उपस्थित रहे | पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गांवों, किसानों और वंचितों के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांवों, किसानों, शोषितों और वंचितों के विकास में चौधरी चरण सिंह का योगदान अनुकरणीय है। 'जननेता, किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की बुधवार को 37वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके चाहने वालों और रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद प्रमुख और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने किसान घाट पर हवन पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।