सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए
(India) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर में स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए और मत्था टेक वाहेगुरु जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की | इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की | मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे | वही सीएम धामी ने दरबार साहिब में दर्शन के बाद परिसर में सेवा भी की |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।