(India)
प्रज्वल रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना की मां ने कोर्ट में यह याचिका लगाई थी। वहीं न्यूज एजेंसियों के अनुसार कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बुक कर ली है।वह आज उड़ान भरेगा और 30- 31 मई की रात को बेंगलुरु पहुंच सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि स्कैंडल की जांच कर रही SIT बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर निगरानी रख रही है, ताकि उतरते ही प्रज्वल को गिरफ्तार किया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।