कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे
(India) कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंच गया है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के कुछ देर बाद ही SIT ने उसे कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को यहां से CID ऑफिस लाया गया, जहां उसे रातभर रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल से सबसे पहले शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम उसका ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जाएगा कि वायरल सेक्स वीडियो में आ रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।