(India)
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान है। आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 11.3 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। लोकसभा चुनाव का सातवां चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के आखिरी चरण में आज जिन राज्यों में वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, पंजाब की सभी 13 सीटें, बिहार की 8 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।