ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा
(India) नागपुर जिला न्यायालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 2018 में गिरफ्तार किए गए निशांत को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) की धारा 3 और 5 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि निशांत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी भारत के बेहद महत्वपूर्ण ब्रह्मोस से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान और अमेरिका को दे रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।