महाराष्ट्र राज्य की 48  लोकसभा सीटों का रुझान,महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन आगे, दिख रहा बीजेपी को नुकसान
(India) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य में 48 सीटें हैं। मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 9 पर, शिवसेना (शिंदे) 9 पर, शिवसेना (यूबीटी) 7 पर, एनसीपी (शरद पवार) 7 पर और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चंद्रपुर में सुधीर मुनगंटीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम में राजश्री पाटिल पीछे चल रहे हैं।महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे चल रही है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे चल रहा है। महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।