(India)
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि भगवान श्रीराम ने अयोध्या में इंडिया गठबंधन को आशीर्वाद दिया है | उन्होंने मांग की है कि केंद्र में जो भी नई सरकार बने, वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे | पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से एक बात साफ हो गई है कि जिस मोदी फैक्टर की लोग बात करते थे, वो अब खत्म हो गया है | उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत से दूर चली गई है और वो सरकार बनाने के लिए अब अपने सहयोगियों के भरोसे है | तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की नई सरकार से उम्मीद है कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ शेड्यूल लिस्ट में 75 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।