प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए सहयोगियों की जरूरत पड़ेगी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए सहयोगियों की जरूरत पड़ेगी,भाजपा को नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन की जरूरत पड़ रही है ऐसा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है| हालांकि बिहार से नतीजे कुमार चौंकाने वाले रहे, लेकिन भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इस बार बदलाव यह होगा कि मोदी 3.0 सरकार अपने सहयोगियों के समर्थन से चलेगी। चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना विश्वास जताया है। यह भारत के इतिहास में अभूतपूर्व क्षण है। मैं अपने परिवारजनों को इस प्यार और आशीर्वाद के लिए नमन करता हूं।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।