शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना NEET परीक्षआ में हुईं 2 गड़बड़ियां,NTA में भी सुधार की बात कही
(India) नीट एग्जाम विवाद को लेकर देशभर में स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं....इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'एग्जाम में 2 गड़बड़ियां हुई हैं। जो लोग इस धांधली में शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बड़े अधिकारी भी क्यों न हों। NTA में सुधार की जरूरत है। सरकार इस पर विचार कर रही है।' 5 मई 2024 को हुई NEET में 23 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 4 जून को रिजल्ट जारी किए गए। इसमें 67 स्टूडेंट्स को पूरे 720 मार्क्स दिए गए। NEET की परीक्षा के इतिहास में पहली बार इतने छात्र टॉप स्कोरर रहे। इस पर कई स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए। कई राज्यों में पेपर लीक के भी आरोप लगे, इस मामले में बिहार और गुजरात से गिरफ्तारियां भी हुई हैं... एग्जाम और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग हाईकोर्ट्स में कई याचिकाएं दायर हुई हैं। इनमें NEET पेपर लीक की CBI जांच करने, परीक्षा को रद्द करने और फिर से एग्जाम कराने की मांग की गई हैं। इन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ 8 जुलाई को सुनवाई करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।