(India)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर 2 घंटे मीटिंग चली । इस मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया की राहुल गांधी रायबरेली से संसद बने रहेंगे, साथ ही वायनाड सीट से इस्तीफा देने की बात कही। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी और जीत के दबदबे को कायम रखेगी। खड़गे और राहुल के इस इसका ऐलान किया। राहुल ने कहा कि यह मुश्किल फैसला था, क्योंकि दोनों ही जगहों से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है दोनों ही लोकसभा सीट मेरे परिवार के साथ लम्बे समय से जुड़ा रहा है। वहीं प्रियंका ने कहा मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। वायनाड में राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।