(India)
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, जो अपनी बेटी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी के खिलाफ मुखर रही थीं, ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मांग रही थीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने किरण चौधरी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दे दिया।किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दोनों ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को भाजपा में शामिल होंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।