आखिर कौन हैं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब
(India) ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब सात बार के सांसद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ओडिशा के कटक से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। महताब संसद में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर दी सम्पूर्ण जानकारी,भर्तृहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। लोकसभा सदस्य के. सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय अस्थायी अध्यक्ष की सहायता करेंगे। 543 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दो दिन तक चल सकता है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। तब तक भर्तृहरि लोकसभा चलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।