ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष; लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी
(India) ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष; लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी | साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस कुर्सी पर बैठे हैं। मैं अपनी ओर से आपको और पूरे सदन को बधाई देता हूं।अपने पांच साल के अनुभव से आप अगले पांच साल तक हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और शिष्ट व्यक्ति ही सफल होता है। साथ ही आपके चेहरे पर मधुर मुस्कान भी है। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा अध्यक्ष चुने जाते ही प्रोटेम स्पीकर भृतहरि महताब प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी से मुक्त हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।