राहुल गांधी ने कहा- हमें उम्मीद है कि स्पीकर महोदय ओम बिरला विपक्ष की आवाज दबने नहीं देंगे
(India) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओम बिरला को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा- यह सदन देश की जनता की आवाज है। सरकार के पास राजनीतिक ताकत है। लेकिन विपक्ष भी जनता की आवाज है। लोगों के बीच भरोसा बना रहे, यह जरूरी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें अपनी आवाज उठाने का मौका देंगे। सवाल यह है कि यहां कितनी आवाजों को मौका मिलता है। साथ ही साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- आपके पास 5 साल का अनुभव है। आपको पुराने और नए सदन का अनुभव है। हमें उम्मीद है कि विपक्ष की आवाज दबी नहीं होगी। न ही निष्कासन जैसी कोई कार्रवाई की जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।