CBI एक्शन मोड़ में,6 राज्यों में NEET पेपर लीक मामले की CBI जांच
(India) CBI एक्शन मोड़ में,6 राज्यों में NEET पेपर लीक मामले की CBI जांच, NEET पेपर लीक मामले में CBI बिहार, झारखंड और गुजरात समेत 6 राज्यों से गिरफ्तार आरोपियों के कनेक्शन खंगाल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि झारखंड के हजारीबाग से NEET पेपर लीक का कनेक्शन मिला है | NEET पेपर लीक मामले में CBI ने झारखंड राज्य से कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें स्कूल प्रिंसिपल, चार निरीक्षक, दो एनटीए पर्यवेक्षक, दो उपाधीक्षक और कूरियर कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को CBI ने हजारीबाग के एक स्कूल समेत तीन जगहों का निरीक्षण किया,EOU की रिपोर्ट के आधार पर CBI ने तीन घटनास्थलों का निरीक्षण किया। मिले साक्ष्यों के आधार पर CBI आरोपी और अभ्यर्थियों के मोबाइल लोकेशन का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पिछले 6 महीने में कहां-कहां गया और किस-किस से मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।