(India)
18वीं लोकसभा के पहले संसदीय सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना अभिभाषण दिया। अपने 50 मिनट के भाषण में राष्ट्रपति ने हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।साथ ही साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारियों पर भी बात की। नीट पर बोलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी, पेपर लीक पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पेपर लीक का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में विपक्षी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में ठोस कदम उठाने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।