देश में सोमवार से तीन नए कानून लागू, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में सीएम धामी ने दी बधाई
(India) देश में आज से लागू हुए भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम कानून लागू हो गए हैं | इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए कानून लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए देश की जनता को बधाई दी है | उन्होंने कहा कि देश में सालों से चला आ रहा अंग्रेजों का कानून समाप्त हो गया है | जिसकी जगह नए कानून ने ले ली है | जिसकी मदद से अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी | मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून लागू होने से पहले ही विशेष बजट सरकार ने जारी कर दिया है और जो बदलाव किए जाने थे वो भी कर दिए गए है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।